{"_id":"5ade3e534f1c1bb56a8b5b4a","slug":"report-filed-in-peacock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरों की मौत का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरों की मौत का मामला दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरों की मौत के मामल में वन विभाग ने कदम उठाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्राकृतिक रूप से एकत्र पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया गया है। इससे बाग स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर जिन तीन मोरों का इलाज चल रहा है उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
सियाली जागीर वन रेंज कार्यालय में सोमवार को तीन मोरों की हालत नाजुक हो गई। वन अधिकारियों ने बताया कि इन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत हो रही है जबकि, डाक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं। हो सकता है कि इन मोरों की मौत हो जाए। अब तक सात मोर मर चुुके हैं। वहीं तीन का इलाज चल रहा है। सातवें मोर की मौत रविवार की दोहपर इलाज के दौरान सियाली जागीर में हुई।
नौ अप्रैल को मोरों के जख्मी मिलने का सिलसिला शुुरू हुआ था। उधर लगातार मौत से वन विभाग ने सख्ती का रुप अपनाया है। वन विभाग की ओर से सैदनगली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया कि बागों और आस पास एकत्र हुए पानी में कीटनाशक मिलाया गया है। जिसके पीने से मोरों की मौत हुई है। वहीं जहां जहां मोर मिले, उन बागों का भी हवाला तहरीर में दिया गया। उधर रिपोर्ट दर्ज होते ही बाग स्वामियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो आईवीआरआई बरेली की रिपोर्ट आते ही बाग स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा।