{"_id":"6216834ceb76de1829539e4e","slug":"report-filed-against-seven-including-husband-in-dowry-harassment-jpnagar-news-mbd4197570142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कमरे में बंधक बनाकर रखा। उसके बाद विवाहिता का भाई उसे मायके ले आया। पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मण वाली मढ़ैयां निवासी अतर सिंह ने अपनी बेटी कंचन की शादी बीती 25 नवंबर 2020 को बरेली के महानगर कालोनी पीलीभीत रोड निवासी आलोक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में कंचन को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। कंचन के विरोध करने पर मारपीट करते थे। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा।
ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर 6 मार्च 2021 को भाई अरविंद कंचन को अपने घर ले आया। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चले, लेकिन बात नहीं बन सकी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। विवाहिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस और एसपी ऑफिस में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में महिला थाना पुलिस ने पति आलोक, शशि, ताराचंद, रेनू, राजू, राशि और जीवनराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।