फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report against four people including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Report against four people including husband for dowry harassment
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संभल में असमोली थानाक्षेत्र के गांव मनोटा निवासी अब्दुल समद की बेटी नाजरीन की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अजीज नगर की मढ़ैया गांव निवासी राशिद के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में दो लाख रुपये, बुलेट, फ्रीज और वाशिंग मशीन की डिमांड करते थे। विरोध करने पर नाजरीन के साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने दो महीना पहले मारपीट कर नाजरीन को घर से निकाल दिया। फिलहाल वह अपने मायके में पिता की घर रहती है। इस दौरान दोनों पक्षों के पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। लिहाजा नाजरीन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि नाजरीन की तहरीर पर पति राशिद, सास जुबैदा, ननद जैनब व देवर शानू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed