फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   remove forest in search of leopard

तेंदुए की तलाश में स्कूल के पास से हटाई जाने लगीं झाड़ियां

Fri, 08 Jun 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Fri, 08 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय के आस पास मादा तेंदुए ने बसेरा बना लिया है जोकि, पिछले दस दिनों से दिखाई दे रही है। यहां हर साल ही तेंदुए का खौफ बना रहता है। जिससे निपटने के लिए झाड़ियों और घास को काटने का काम शुरू कर दिया गया। जिससे तेंदुए यहां टिक ना पाएं। 
विज्ञापन

गुरुवार को मनरेगा, वन विभाग और नवोदय स्कूल ने संयुक्त रुप से झाड़ियों को हटाने काम शुुरू कर दिया। विद्यालय की बाउंड्री में ये झाड़ियां काफी बड़े क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। उम्मीद है कि सप्ताह भर में जंगल को साफ कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से नवोदय विद्यालय परिसर में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। बाद में पता चला कि यह मादा तेंदुआ है और उसके दो बच्चे भी हैं। यूं तो वन विभाग की टीम भी दिन रात स्कूल में डटी रही लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका। 
विज्ञापन

वन विभाग का मानना था कि अगर मादा तेंदुए को जाल में फंसा लिया जाता है तो उसके शावक मर जाएंगे। अगर धोखे से शावक पिंजरे में फंस गए तो मादा तेंदुआ खूंखार हो सकती है। ऐसे  में विभाग ने संयम से काम लिया। झाड़ियां साफ करने की बात आई तो विद्यालय ने बजट नहीं होने का हवाला दे  दिया। आखिरकार वन विभाग, मनरेगा और स्कूल ने झाड़ियों का साफ करने का काम शुरू किया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed