{"_id":"65ac3fc2f8fe29883f0d81dc","slug":"religious-places-and-major-intersections-will-be-illuminated-with-lamps-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-12552-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चंद्रपाल प्रजापति के दीयों से जगमग होंगे धार्मिक स्थल और प्रमुख चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चंद्रपाल प्रजापति के दीयों से जगमग होंगे धार्मिक स्थल और प्रमुख चौराहे
विज्ञापन
गजरौला। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर चंद्रपाल प्रजापति के बनाए मिट्टी के दीये नगर के धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों को जगमग करेंगे। उनको पांच हजार दीये बनाने का आर्डर मिला है। जिसके लिए वह कई दिन से काम कर रहे हैं। उनके चाक का पहिया लगातार घूम रहा है।
भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कुम्हारों के लिए बड़ा खास मौका लेकर आया है। दिवाली के बाद जहां कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम या तो बंद कर देते हैं या बहुत ही कम काम करते हैं, लेकिन इस बार बिना दिवाली के भी दिवाली जैसा उत्सव है। क्योंकि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नगर के सभी मंदिरों में खुशी में दीये जलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहे भी जगमग होंगे। जिसके लिए धुनपुरी मोहल्ला निवासी कुम्हार चंद्रपाल प्रजापति को पांच हजार मिट्टी के दीये बनाने का आर्डर मिला। वह बीते कई दिन से इस काम में लगे हैं। उनके चाक का पहिया लगातार घूम रहा है।
-- -- -