{"_id":"620ea84dcd96564abf76402a","slug":"relationship-broken-for-car-in-dowry-report-filed-against-eight-jpnagar-news-mbd419177378","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार के लिए तोड़ा रिश्ता, आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार के लिए तोड़ा रिश्ता, आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता तय होने के बाद दहेज में कार देने से इनकार करने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ लिया। दोनों पक्षों में कई बार पंचायत के दौर चले, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। अब युवती के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि यहां रहने वाले किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता संभल जनपद के थाना हयातनगर के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। 12 सितंबर 2021 को मंगनी कर दी गई थी, जिसमें तीन लाख रुपये नकद और जेवरात उपहार स्वरूप दिए गए थे। नवंबर 2021 में शादी की तिथि तय कर दी गई थी। पिछले वर्ष 28 सितंबर को लड़के पक्ष के लोग उनके घर आए और शादी में कार की मांग करने लगे। युवती के परिजनों ने दहेज में कार देने से इंकार किया, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इसके बाद समाज के संभ्रांत लोगों के बीच पंचायत के दौर चले। इसके बावजूद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। एसओ के मुताबिक युवती के पिता की तहरीर पर घूमावली निवासी शहाना, रहमत अली, बारही गांव निवासी अफसाना, शमशाद, नहरौली गांव निवासी फरजाना व इरशाद, चपतियो की मढैयां निवासी रहाना और शफीक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।