फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rekha became an example of women's self-reliance through a business-oriented mindset.

Amroha News: व्यावसायिक सोच से महिला महिला स्वावलंबन की मिसाल बनीं रेखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rekha became an example of women's self-reliance through a business-oriented mindset.
हसनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गांव डगरौली निवासी रेखा राणा मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और व्यावसायिक सोच के बल पर रोजगार के तीन अलग-अलग माध्यम विकसित किए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर में रहरा अड्डे पर संचालित सीएससी जनसेवा केंद्र, गांव डगरौली में दूध की डेयरी और ब्लॉक हसनपुर में आधार केंद्र के माध्यम से वह अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। इन तीनों कार्यों से उनकी सालाना आय पांच लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इसी उपलब्धि के चलते वह पंच लखपति दीदी के रूप में महिला स्वावलंबन की प्रेरक मिसाल बन रही हैं।
विज्ञापन

रेखा राणा की सफलता यह संदेश देती है कि यदि महिलाओं को अवसर मिले और वे अपनी मेहनत व कौशल का सही इस्तेमाल करें, तो वे आर्थिक रूप से मजबूत बनकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ समाज में भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन कार्यों से बढ़ाई आमदनी
-रेखा राणा ने रोजगार के लिए किसी एक माध्यम पर निर्भर रहने के बजाय तीन अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां संचालित की हैं। हसनपुर के रहरा अड्डे पर उनका सीएससी जनसेवा केंद्र लोगों को विभिन्न जनसेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बना हुआ है। वहीं, गांव डगरौली में दूध की डेयरी के संचालन से वह दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक हसनपुर में आधार केंद्र के माध्यम से भी वह सेवाएं प्रदान कर रही हैं। तीनों कार्यों के बेहतर संचालन से उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है।





महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

-रेखा राणा की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का सपना देखती हैं। उनका उदाहरण बताता है कि स्थानीय जरूरतों को समझकर छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए जाएं और उन्हें निरंतर मेहनत से आगे बढ़ाया जाए, तो रोजगार के बेहतर अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

-----

-शासन की योजनाओं से जुड़कर रेखा राणा पंच लखपति दीदी में शामिल हैं। वह महिला स्वावलंबन की दिशा में बढ़िया कार्य करके अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। -रोहताश कुमार, खंड विकास अधिकारी हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed