फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   refuse to make earning certificate

महिलाओं की आय सर्टिफिकेट बनाने के लिए लेखपालों का इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
refuse to make earning certificate
अमरोहा। अनुसूचित जाति की महिलाओं को टेलरिंग शॉप से लाभान्वित कराने की योजना अधर में लटक गई है। दरअसल तहसील की ओर से आय प्रमाणपत्र नहीं बनाया जा रहा है। महिलाओं का गरीबी रेखा से नीचे का आय प्रमाणपत्र जारी कराना है, लेखपालों का तर्क है कि परिवार की मुखिया का प्रमाणपत्र जारी होता है। ऐेसे में जिस परिवार की मुखिया महिला है। उनका आयप्रमाण पत्र बन सकता है। इसके चलते महिलाएं योजना से वंचित हो सकती हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम लिमिटेड की ओर से जिले में 77 महिलाओं को टेलरिंग शॉप से लाभान्वित करने का लक्ष्य आवंटित हुआ है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे का आयप्रमाण पत्र जरूरी है। जो तहसील से जारी होना चाहिए। अनुसूचित जाति की प्रत्येक महिला को 20,000 रुपये मिलते हैं, जिसमें 10,000 रुपये सब्सिडी जबकि 10,000 रुपये बगैर ब्याज के लोन है। इसे तीन साल में चुकाना होता है। पहले चरण में 24 महिलाओं का चयन हो गया है, फिलहाल उनके प्रमाण पत्र का सत्यापन हो रहा है। वहीं शेष 54 पात्रों के लिए बहुत कम संख्या में फॉर्म जमा हुए हैं। कई महिलाओं ने समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के कार्यालय में संपर्क साधा। उनसे आय प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की बात कही। कहा कि लेखपाल आय प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed