फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Referred girl injured in dog attack

कुत्तों के हमले में घायल बच्ची को किया रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Referred girl injured in dog attack
थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार को कुत्तों के हमले में बच्ची घायल हुई। परिजन बच्ची को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर का दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह क्षेत्र के रामपुर भूड़ गांव निवासी चरन सिंह की आठ वर्षीय पुत्री कुमारी सिया घर से पैदल ही अकेले खेत जा रही थी। खेत पर पहले से ही बच्ची की मां मौजूद थी। बच्ची पर रास्ते में पांच -छह आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में बच्ची गंभीररुप से घायल हुई। आसपास के खेतों में काम करने वालों ने बच्ची को बचाया। साथ ही उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को घायल बच्ची के परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर का दिया। ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी जिम्मेदार गांव में घुम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा। बात करने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शीशपाल विष्ट ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्या का समाधान करना ग्रामपंचायत स्तर का मामला है, वन विभाग तो केवल वन्य जीवों के प्रति जिम्मेदार होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed