फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Records of cooperative society scam will be scrutinized

Amroha News: सहकारी समिति घोटाले के खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Records of cooperative society scam will be scrutinized
अमरोहा। बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति चुचैला कलां में करीब 20 लाख रुपये के घोटाले की जांच में तेजी आई है। डीआर सहकारिता द्वारा बनाई गई कमेटी मामले की जांच कर रही है। अब टीम पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को खंगालेगी।
विज्ञापन


चुचैला कलां समिति में करीब दो हजार से अधिक सदस्य जुड़े हैं। सहकारी समिति किसानों को खाद व बीज उपलब्ध कराने का काम करती हैं। साथ ही किसानों को ऋण का वितरण भी किया जाता है। चुचैला कलां समिति में किसानों को दिए गए ऋण को जमा कराने में गड़बड़ी सामने आई थी। समिति से लिए ऋण का भुगतान तो किसानों द्वारा कर दिया गया जिसकी उनको रसीदें भी दे दी गईं लेकिन यह धनराशि बैंक में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन


बैंक के पास भी इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसकी जानकारी होने पर किसानों ने इस गड़बड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों को की थी जिसमें जांच के लिए डीआर सहकारिता वीर विक्रम सिंह की और से अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश कुमार व एडीओ राजकुमार की टीम बनाई थी। पिछले लगभग 15 दिनों से यह टीम समिति में मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। मामले की तह तक जाने के लिए टीम पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


;--;-

बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता की भी होगी जांच

मामले में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच भी होगी। किसानों द्वारा ऋण की रकम जमा कराने के दौरान कुछ किसानों को तो रसीदें उपलब्ध कराई गई थी जबकि कुछ किसानों को जमा की गई रकम की रसीदें ही नहीं दी गई। अब जांच टीम शिकायत करने वाले किसानों से साक्ष्य लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।






उच्चाधिकारियों द्वारा बनाई गई टीम मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जो भी दोषी मिलेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - वरूण अग्रवाल, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed