फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ration shop dispute: Fight, stone pelting, eight injured

Amroha News: राशन दुकान की रंजिश में मारपीट, पथराव, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ration shop dispute: Fight, stone pelting, eight injured
हसनपुर। राशन की दुकान की शिकायत कराने की रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडें एवं पथराव हुआ। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर वाटीपुरा में रामपाल सिंह के नाम पर राशन की दुकान है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच की गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। रविवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे, तमंचे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। गांव दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों की आवाजाही रुक गई और लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस घटना में रामपाल, निरंजन, मंगला, मेवाराम, अरूण, तीरथ, इमरत, सुशील घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इनमें मंगला की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed