फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rapid Response Team formed to prevent communicable diseases

Amroha News: संचारी रोगों से बचाव के लिए रेपिड रिस्पांस टीम गठित

Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rapid Response Team formed to prevent communicable diseases
अमरोहा। जिले में संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। सीएचसी पर भी टीमें गठित की गई हैं जो गांवों में भी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगी। सीएमओ द्वारा 12 सदस्यीय आरआरटी टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बारिश में हैंडपंप का पानी दूषित होने का खतरा रहता है। इसका कारण आसपास जमा गंदगी भी होता है। इससे डायरिया समेत कई समस्याएं होने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बरसात में अधिक रहता है जिसके चलते लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं। सीएमओ द्वारा गठित टीम में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा लैब टैक्निशियन, चीफ फार्मासिस्ट को भी रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आरआरटी टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों को लेकर जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शहर से लेकर गांव तक चलाया गया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को संक्रमित बीमारी के प्रति जागरूक किया। बीमारी के बचाव, लक्षण और कारण के बारे में लोगों को बताया गया। लक्षण दिखने पर त्वरित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed