फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   raped for one and a half year on the pretext of marriage, now denying

देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, अब कर रहा इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
raped for one and a half year on the pretext of marriage, now denying
जोया(अमरोहा)। असमोली के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मजदूर की बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोप है कि चार मई कि सुबह युवती अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। उसके बाद डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर वसीम निवासी मातीपुर थाना असमोली संभल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed