फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with divored lady

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
rape with divored lady
अमरोहा। युवक ने तलाकखुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौ महीने से शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने शादी करने की जिद की तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो वह पहले से शादीशुदा निकला। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की। अब आरोपी पीड़िता के भाईयों को झूठे मुकदमे में फंसाने की षड्यंत्र रच रहा है। पीड़िता ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर रहने वाली तलाकशुदा महिला बीड़ी के कारखाने में काम करती है। पड़ोस के मोहल्ला निवासी एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। तलाकशुदा महिला को शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी पिछले नौ महीने तक दुष्कर्म करता रहा। उसने महिला के अश्लील फोटो अभी खींच लिए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। आठ दिसंबर को महिला अपनी बहन के साथ आरोपी के घर पहुंच गई। जहां पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। वह दो बच्चों का बाप भी है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद आरोपी पीड़िता के भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए षड्यंत्र रच रहा है। आरोप के मुताबिक आरोपी ने उसके भाईयों के खिलाफ न्यायालय में 156/3 वाद दायर किया है। सोमवार को पीड़िता ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed