फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape to girl child in the way of searching lost brother

लापता भाई को ढूंढने निकली किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 10 Jun 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। Updated Sun, 10 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
rape to girl child in the way of searching lost brother
demo pic - फोटो : demo pic
लापता भाई को ढूंढने निकली बहन को गांव के युवक ने अपने साथी की मदद से स्कूल में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक किशोरी को उसके भाई को ढूंढने में मदद कराने के बहाने से स्कूल की तरफ ले गया था। जहां डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को रातभर बंधक बनाए रखा। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर युवक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।       
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई की दिामगी हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार रात वह घर से कहीं चला गया। पीछे पीछे किशोरी अपने भाई को ढूंढने के लिए निकल पड़ी। 
विज्ञापन

तभी गांव का ही युवक  किशोरी के भाई को तलाश कराने के लिए साथ हो लिया। आरोप है कि युवक ने झांसे में लेकर किशोरी को एक स्कूल में ले गया। जहां उसने डरा धमका कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को रातभर स्कूल में ही रखा। युवक ने चेतावनी दी कि अगर घर बताया तो तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। सुबह जब किशोरी घर पहुंची तो उसने मां आपबीती बताई। किशोरी के परिजन जब आरोपी युवक के घर गए तो उसके भाई ने भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। 

जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलमान और उसके भाई फारूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली। साथ ही किशोरी को  डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। हसनपुर इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed