फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

शादी समारोह में मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rape
जोया(अमरोहा)। परिजनों के साथ शादी समारोह में गई पांच साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे का है। गजरौला निवासी एक परिवार 30 जून को एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए आया था। एक जुलाई को शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी परिवार की पांच साल की बच्ची घर की दूसरी मंजिल पर गई थी। आरोप के मुताबिक यहां पहले से मौजूद युवक ने उसे रसगुल्ले देने के बहाने पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। मासूम के शोर मचाने पर बच्ची की बुआ मौके पर पहुंच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। गुरुवार को परिजन आरोपी युवक को पकड़कर डिडौली थाने पहुंचे। यहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed