फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

मासूम से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
जोया(अमरोहा)। बच्चों के साथ खेल रहे मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुनकर बच्चे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मासूम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान का सात साल का बेटा बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव निवासी युवक मासूम को भुट्टा खिलाने के बहाने अपने साथ जंगल ले गया। यहां गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर बच्चे मौके पर आ गए। इसके बाद उन्होंने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन मौके की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों को देखकर आरोपी भाग गया। मासूम मौके पर लहूलुहान हालत में पड़ मिला। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे और परिजनों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव निवासी सैफ अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हो गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed