फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

युवती ने सपा नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आत्महत्या की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
rape
गजरौला(अमरोहा)। एक युवती ने सपा नेता एवं क्लीनिक संचालक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी है। युवती ने हाथ में जहर की शीशी थामकर खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती का कहना है कि सपा नेता एवं क्लीनिक संचालक से वह प्रेम करती है। वह भी उससे प्रेम करता है। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन वह दो वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक अन्य महिला का नाम लेकर आरोपी के उसके संपर्क में होने का आरोप भी लगाया है। जहर की शीशी हाथ में दिखाते हुए कहा है कि अगर उसे जल्द न्याय न मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी। आरोपी और उसके संपर्क की महिला व उनके परिजन इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बताते हैं कि युवती पूर्व में भी उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। तब पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान भी कर दिया था। ताजे वीडियो के बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed