{"_id":"5f32efa38ebc3e3ca1586f57","slug":"rape-gajraula-news-mbd3588959118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनपदों की पुलिस दूसरे दिन भी करती रही दरिंदे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनपदों की पुलिस दूसरे दिन भी करती रही दरिंदे की तलाश
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गढ़ क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका के दुष्कर्म का आरोपी दलपत मेरठ परिक्षेत्र में मोस्ट वांटेड बन चुका है। अमरोहा जनपद के गजरौला थाने के गांव मोहम्मदपुर निवासी पचास हजार के इनामी दलपत को पकड़ने के लिए हापुड़ और अमरोहा पुलिस दूसरे दिन भी ईखों में कांबिंग करती रही। हालांकि देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी। बताते हैं कि बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस जघन्य वारदात से काफी नाराज हैं।
मंगलवार की सुबह-सवेरे गांव के दो बच्चे खेतों की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने गांव में ही एक खेत में दूर से दलपत को देख लिया। यह देख बच्चे वहां से लौट आए और इसकी सूचना गांव वालों के साथ ही वहीं रात से मौजूद हापुड़ पुलिस को दी। दलपत की मौजूदगी की खबर मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। बताते हैं कि इसके बाद गजरौला थाने की औद्योगिक चौकी पुलिस भी वहां जा पहुंची। इसके बाद गांव के प्रधान और गांव के युवकों के साथ दो जनपदों की पुलिस फिर से दलपत की तलाश में जुट गईं। आसपास के कई गांवों तक में उसकी तलाश की गई। खेतों को फिर से खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक कांबिंग जारी थी।
बता दें कि सोमवार की देर शाम अमरोहा के एसपी डा.विपिन ताडा भी बाइक पर बैठकर गांव मोहम्मदपुर जा पहुंचे। हापुड़ एसपी संजीव सुमन और अमरोहा एसपी डा. विपिन ताडा ने हापुड़ से आए डॉग स्क्वॉड के साथ देर रात वहां ईखों और खेतों में कांबिंग की। पुलिस ने आसपास का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं चर्चा है कि इस जघन्य वारदात से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हैं। सोमवार को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष कुमार गुप्ता ने भी गढ़ में पीड़ित के परिजनों और मेरठ में उपचार करा रही बालिका की हालत देख अपनी रिपोर्ट सीएम को दी थी। इसमें हापुड़ पुलिस की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बताते हैं कि इससे मुख्यमंत्री काफी नाराज हुए और डीजीपी से भी नाराजगी व्यक्त की। चर्चा है कि डीजीपी के आदेश पर ही अब दोनों जनपदों की पुलिस दलपत की खोजबीन में लगी हुई है। बता दें कि छह अगस्त को गढ़ क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इसमें दलपत का नाम सामने आ रहा है।