फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rampur's JCB Mistry and Gajraula's elder died in an accident on the highway

हाईवे पर हादसे में रामपुर के जेसीबी मिस्त्री और गजरौला के बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rampur's JCB Mistry and Gajraula's elder died in an accident on the highway
नेशनल हाईवे पर अलग-अलग दो हादसों में रामपुर के जेसीबी मैकेनिक और गजरौला के बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों हादसे में वाहनों के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहला हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर में ओवरब्रिज के पास हुआ। गजरौला थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुनारों वाली गली संतनगर में मंगला सिंह का परिवार रहता है। 70 वर्षीय मंगला रविवार को अपनी बेटी की जेठानी के बेटे की बरात में पंडित नांगल थाना कटघर मुरादाबाद गए थे। देर रात वह घर लौट लौटते समय हाईवे स्थित बुढ़नपुर में ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगला सिंह के परिवार में पांच बेटियां हैं। उनकी पत्नी का चार साल पहले देहांत हो चुका है। फिलहाल वह अपने भतीजे के साथ रहते थे। दूसरा हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास पर हुआ। रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के गांव उदयपुर में धर्मवीर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सोमपाल गंगवार जेसीबी का मैकेनिक है और स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। रविवार की रात वह गजरौला की तरफ से जेसीबी ठीक करके घर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह बाइक पर सवार था। जैसे ही उसकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास पर पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमपाल घायल सोमपाल को वेंकेटेश्वर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन रामपुर से अमरोहा पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमपाल दो भाइयों में बड़ा था। इस मामले में तहरीर पर पुलिस में दिल्ली नंबर कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों हादसों की संबंधित थाना प्रभारियों ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed