{"_id":"6158b6c48ebc3e0def3d9676","slug":"ramlila-staging-will-start-from-october-6-jpnagar-news-mbd4047798160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
विज्ञापन
नौगांवा सादात के खेड़का गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से छह अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में सभी इष्ट देवी देवताओं का स्मरण किया गया। पंडित नाथू राम शर्मा ने सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा कराई। इसके बाद सभी नव ग्रहों, धरती मां, भगवान इंद्र देव, भगवान शंकर और राम जी और उनके अनन्य भक्त हनुमान जी का स्मरण कर हवन आयोजित कर आहुति डाली गई।
भगवान श्री राम के नाम का स्मरण करते हुए कुदाल द्वारा गड्ढा कर टेंट का कार्य प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि आदर्श रामलीला महोत्सव बहुत ही सुंदर, अद्भुत, अद्वितीय ऐतिहासिक होने जा रहा है। रामलीला महोत्सव छह अक्तूबर केे मुुकुट पूजा से शुरू होगी। महामंत्री शार्दूल अग्रवाल ने बताया की रामलीला महोत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रमेश कालू, कुंवर विनीत अग्रवाल, अमित रस्तोगी, प्रेम नारायण रघुवंशी, संजीव सैनी, सुमित सरन, विवेक अग्रवाल, अभय आर्य, मनुज गोयल, संजीव गोयल, मनोज माहेश्वरी, अशोक रस्तोगी, अंश अग्रवाल, रविंद्र रघुवंशी, मनु कमल गुप्त, गौरव गोयल, अनुज शर्मा, नितिन राजपूत आदि रहे।
श्री राम भरत मिलाप सहित सीता हरण का मंचन
नौगांवा सादात। सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से ग्राम खेड़का में आयोजित 42वें लीला महोत्सव के सातवें दिन दशरथ मरण से लेकर राम-भरत मिलाप सहित सीता हरण तक का मंचन हुआ। पुत्र वियोग में महाराज दशरथ प्राण त्याग देते हैं। ये सारी बात जब भरत को पता चलती है तो वह व्याकुल हो राम-लखन को मनाने चित्रकूट की ओर अधीर हो नंगे पैर दौड़ पड़ते हैं। रो-रो कर जमीं-आसमां से राम का पता पूछते हैं। भरत-मिलाप देख भक्तों की आंखें भर आईं। लंकापति रावण की बहन सुपरनखां राम की मोहन मूर्ती पर आकर्षित प्रेम विवाह की जिद करती है। लखनलाल धोखे से उसके नाक-कान काट देते हैं। शोकाकुल बहन की व्यथा सुन रावण क्रोधित हो सीता हरण कर लेता है। सीता जी करुणा से बेचैन हो जाती हैं रघुनंदन पशु-पक्षियों, प्रकृति से जनक नन्दिनी की सुध लेते हैं। सिया वियोग से शोक मे डूबे श्री राम। इस दौरान बाला देवी, रवि खेड़का, राजू यादव, अजित, अतर सिंह, सोतम, मटरू, वहीद, महावीर चौटाला, छत्तर, पृथी यादव आदि रहे।

अमरोहा में रामलीला मंच के भूमि पूजन के दौरान हवन करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।- फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन