{"_id":"601704498ebc3ef8da3818fc","slug":"ramayan-kirtan-mandal-jpnagar-news-mbd37800294","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया चले ना श्रीराम के बिना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया चले ना श्रीराम के बिना...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल का 64 वां वार्षिकोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकालकर भगवान राम का गुणगान किया जा रहा है। दुनिया चले न श्रीराम के बिना...रामजी चले न हनुमान के बिना...जैसे भजनों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं सुबह शाम श्रीरामचरित मानस पाठ किया जा रहा है।
अध्यक्ष चैन सुख गोले ने बताया कि रविवार को प्रभात फेरी बाबा गंगानाथ मंदिर बड़ा बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों पर भगवान राम की अलख जगाती निकली। मोहल्ला मंडी चौब प्रेम नगर कॉलोनी पहुंची। इस दौरान प्रदीप भटनाकर ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना... रामजी चले न हनुमान के बिना। हम राम नाम के मतवाले अलख जगाते फिरते हैं... आदि भजन गुनगुनाए। इस दौरान भक्तिमय वातावरण में भक्त खूब नाचे। शरद टंडन ने भक्तों का फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतुल कुमार, संदीप रस्तोगी, उमेश पाठक, प्रदीप भटनागर, अंकुर सक्सैना, शंकर शर्मा, पंकज प्रजापति, विशाल शर्मा रहे। मानस पाठ में पवन कौशिक, प्रखर चौहान, राम प्रकाश शर्मा, राजीवी यादव, विकास व्यास आदि मौजूद रहे।