{"_id":"65a62645cb9cd60dd003e6c3","slug":"ram-mandir-bus-service-from-amroha-to-ayodhya-from-today-ramdhun-will-be-played-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: अमरोहा से अयोध्या के लिए बस सेवा आज से...बजेगी रामधुन, भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए उत्सुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: अमरोहा से अयोध्या के लिए बस सेवा आज से...बजेगी रामधुन, भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए उत्सुक
Tue, 16 Jan 2024 12:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:16 PM IST
सार
रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अयोध्या के लिए अमरोहा से सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 17 जनवरी से बस सुबह आठ बजे से रोजाना चलेगी। लोगों की संख्या बढ़ने के बाद अन्य बस भी संचालित की जा सकती है।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा बस अड्डे से अयोध्या दर्शन के लिए मंगलवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। बस दोपहर बाद डिपो से रवाना होगी। इसकी शुरुआत नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी करेंगे। रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर देशभर में लोगों के अंदर उत्साह है। अमरोहा से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को ट्रेन के अलावा निजी या फिर बुकिंग के वाहन के जरिए ही अयोध्या जाना पड़ता था।
विज्ञापन
अब अमरोहा बस अड्डे से सीधा रोडवेज बस से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। इसके लिए आज मंगलवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद शफी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद डिपो से एक बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 जनवरी से रोजाना सुबह 8 बजे बस अयोध्या के लिए जाएगी। सुबह आठ बजे ही अयोध्या से अमरोहा के लिए एक बस प्रस्थान करेगी। वहीं भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अमरोहा से अयोध्या की दूरी करीब 550 किलो मीटर है। किराया निर्धारित किया जा रहा है। बसों में यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के भजन बजेंगे।