फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajabpur: The cage has been set up for two days, but the leopard is not trapped

रजबपुर : पिंजरा लगे गुजरे दो दिन, नहीं फंसा तेंदुआ

Fri, 20 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rajabpur: The cage has been set up for two days, but the leopard is not trapped
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव पीठखेड़ा में लगातार तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांध दी, लेकिन यहां दोबारा तेंदुआ नहीं आया। हालांकि, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने महिलाओं व बच्चों के अकेले खेत पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। उधर, पशुओं के बचाव के लिए ग्रामीण रात जागकर गुजार रहे हैं।
पीठखेड़ा गांव में कई दिन से तेंदुए को घूमते हुए देखा जा रहा था। मंगलवार रात गांव निवासी रामवीर सिंह और उनका बेटा विपिन आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। उनका कुत्ता भी उनके साथ था। इस बीच तेंदुए ने उनके कुत्ते की गर्दन पकड़ ली थी और उसे घसीटते हुए ले गया था। अगले दिन सुबह कुछ दूरी पर कुत्ते के अवशेष पड़े मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में पिंजरा लगाया था, जिसमें एक बकरी भी बांधी गई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। वहीं, वन विभाग को उम्मीद है कि बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे की तरफ जरूर आएगा। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed