{"_id":"62c73d7bc3c3fa09684e672b","slug":"raised-the-demand-to-improve-the-deteriorating-traffic-system-jpnagar-news-mbd4338983177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी नवागत एसपी से मिलें और उन्हें बुके देकर सम्मानित करते हुए शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को अध्यक्ष मोहम्म्द इब्राहिम मंसूरी के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एसपी आफिस पहुंचे। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे को बुके भेंटकर जनपद आगमन पर बधाई दी। अपनी मांग का ज्ञापन देकर कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। इसको व्यवस्थित किया जाए। गूगल मैप पर दिल्ली का रूट रामनगर वाया कांठ से अमरोहा होते हुए दिख रहा है। इस वजह से कांठ रोड से बाईपास मार्ग पर सांकेतिक चिन्हों के अभाव में इस रूट से दिल्ली जाने व दिल्ली से रामनगर जाने वाली गाड़ियां शहर में दाखिल हो रही है। जिस वजह से शहर में जहां-तहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस गलती में सुधार की जरूरत है। रात्रि गश्त को बढ़ाने की भी मांग की। एसपी ने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवा लें व उसकी समय-समय पर जांच करवाते रहें। उनकी समस्याओं को जल्द निस्तारित किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चेतन गुप्ता, सुबोध रस्तोगी, सिद्धार्थ जैन, योगेश जैन, इकबाल खां, अनीस अहमद, महबूब हुसैन जैदी, विजय चतुर्वेदी, नितिन गुप्ता, मनु कमल आदि मौजूद रहे।