फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain: Water from road to houses, electricity also gone

बारिश : सड़क से घरों तक पानी, बिजली भी उड़ी

Tue, 02 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rain: Water from road to houses, electricity also gone
अमरोहा में बिजनौर रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। करीब 12 घंटे में 39.44 एमएम हुई बारिश से गलियों, सड़कों, लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। खेत भी पानी से लबालब भरे नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों में जलभराव होने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, बारिश के चलते सुबह से बिजली भी गुल रही। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में भी पांच सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यूं तो पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव के साथ ही जगह-जगह बारिश हो रही थी लेकिन रविवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को दिनभर जारी रहा। पूरा दिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। झमाझम बारिश के कारण शहर के रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग, कल्यानपुर मार्ग सामने पानी भर गया। इसके कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल तो छोड़ो बाइक सवारों को भी दिक्कत हुई। इसके अलावा शहर के कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, अंबेडकर पार्क, लकड़ा चौराहा सहित दर्जनों मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं जिससे लोगों को घरों से निकलने में भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण ही सुबह से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। सुबह के समय करीब तीन से चार घंटे बिजली गायब रही। जिससे इनवर्टर ही सहारा बने। बारिश के कारण बाजारों की रौनक भी गायब रही। मौसम के कारण बाजार लोगों ने घरों पर रहना ही मुनासिब समझा। कृषि विभाग के अनुसार दोपहर तक 39.44 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में गिरावट से मिली राहत

मौसम में उमस व गर्मी से बारिश ने राहत दी। सोमवार को तापमान में भी करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को अधिकतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।





दलहन को नुकसान, धान की फसल को मिलेगा फायदा

कृषि उपनिदेशक डॉ. राम प्रवेश के अनुसार बारिश धान की फसल के लिए मुफीद साबित होगी। इसके साथ ही गन्ने की फसल को गिरने का खतरा भी हो सकता है। वहीं दलहन की फसलों को बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी एक-दो दिन बारिश की और आशंका है।






अगले दो दिन भी बारिश की संभावना

सोमवार को लगातार हुई बारिश के बीच आपदा प्रबंधन की और से अगले दो दिन मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आपदा प्रबंधक पवन शुक्ला ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिन हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed