{"_id":"5f32fba78ebc3e3cf10a9cee","slug":"rain-jpnagar-news-mbd3588975103","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में मंगलवार को बारिश के बार बाजार की सड़क पर जलभराव से गुजरते बाइक सवार।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। मंगलवार की सुबह फिर मौसम ने करवट बदल ली। उमड़ घुमड़ कर आए बादल झमाझम बरस पड़े। बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानदार और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से तालाब बनी सड़कों पर पानी दुकानों में पानी घुस गया। काफी सामान खराब हो गया। बारिश के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह आसमान में काले काले बादल उमड़ आए। बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी से शहर का मुख्य बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित आदि इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। कई दुकानों में पानी घुस गया। नाले-नालियों को साफ खुद ही पानी निकालने का प्रयत्न करने लगे। हर साल नगर पालिका की ओछी व्यवस्था को कोसते नजर आए। हर साल ऐसी ही हालात रहते हैं। दुकानदार और राहगीरों में पालिका के खिलाफ आक्रोश दिखा। दुकानदारों के मुताबिक आधे शहर का पानी कोट बाजार से गुजरता है। जिसकी वजह से हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। पानी अधिक होता है और नाला छोटा है। साथ ही नाले में गंदगी भी रहती है, जिस कारण निकासी नहीं हो पाती। तमाम स्थानों पर कार और बाइकों के पहिया पानी में डूबे नजर आए। बाइक की साइलेंसर में पानी घुसने से भी लोग परेशान है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। ठंडा मौसम होने पर लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।