{"_id":"5e50195b8ebc3ef3ce5bbbc9","slug":"rain-in-amroha-water-blocked-jpnagar-news-mbd3407720138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में जल जमाव, तेज हवा ने ठंड का कराया अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में जल जमाव, तेज हवा ने ठंड का कराया अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बारिश से शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग घरों से नहीं निकल सके। कई जगहों की नाली चोक हो गई। इसके चलते गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। तेज हवा ने ठंड का अहसास कराया। शाम को हवा के साथ बारिश से लोग बेहाल हो गए। बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़े में दिखे। अलाव के सहारे लोगों ने समय गुजारा। बारिश के चलते दुकानदारों का कारोबार प्रभावित भी रहा।
शुक्रवार की भोर में हवा के झोंकों के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते ठंड का अहसास हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग नहीं निकल सके। सुबह लगभग 7.30 बजे बारिश बंद हुई। इससे शहर का शफातपोता, बसावनगंज, बड़ा दरबार, दानिशमंदान, सराय कोहना, तहसील का इलाका आदि मोहल्लों की विभिन्न सड़कों पर जलजमाव हो गया। नाली उफना हो गई। इसके बाद दोबारा नौ बजे मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। जरूरी कामों से बाहर निकलने के लिए तैयार लोगों को घरों में कैद होना पड़ा। लगभग 10 बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद लोग अपने कामों में जुट गए। हालांकि शहर के विभिन्न निचले इलाकों में पानी की निकासी दोपहर तक नहीं हो सकी। वहीं तेज हवा के चलने से ठंड ने दोबारा अहसास कराया। इसके चलते बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई। घर के लोगों ने उन्हें गर्म कपड़े को पहनाया। शाम लगभग चार बजे मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।