फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain in amroha,falling snow

तेज हवा और बारिश के साथ जमकर बरसे ओले

Sun, 23 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 23 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
rain in amroha,falling snow
हसनपुर में शनिवार को गेहूं के खाली खेत में बिछे ओले। - फोटो : amar ujala
नगर से ग्रामीण अंचलों तक शनिवार की शाम तेज हवा और झमाझम बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। खेतों में ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। अचानक बिगड़े मौसम से अन्नदाता के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन


उन किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। जिनकी गेहूं की फसल निकासी के लिए खेतों पर कटी पड़ी है। करीब पंद्रह से बीस मिनट तक बारिश और ओलावृष्टि से खेतों पर कटा पड़ा किसानों का लांक भीग गया है।
विज्ञापन


कई दिनों से चिलचिलाती धूप से गर्मी अधिक हो गई थी। दिनों दिन पारा चढ़ता जा रहा था। इस सबके गेहूं की कटाई और निकासी के चलते खेतों पर दिन व रात में चहल पहल नजर आ रही है। शनिवार की शाम अचानक नीले गगन में काले बदरा छा गए। करीब पौने छह बजे से तेज आंधी चलने लगी। आंधी रुकने के साथ ही करीब छह बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से पारा नीचे आ गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तो दूसरी ओर इन दिनों किसानों की गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। बारिश किसानों के गेहूं के लांक भीग गए। इतना ही नहीं ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान होने की संभावना बन गई है।

भारतीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल और कटी फसल दोनों को नुकसान है। साथ ही आंधी से जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली भी बाधित हुई है।


पंद्रह दिन किसानों के लिए संकट के हैं। यदि बारिश और ओलावृष्टि और हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed