फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain and cold wind light down

बरसात व तेज हवा से 12 घंटे विद्युतापूर्ति रही प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
rain and cold wind light down
शहर में जलभराव के बीच से गुजरते स्कूटर और बाइक सवार - फोटो : JPNAGAR
हसनपुर (अमरोहा)। गुरुवार रात को बारिश और तेज हवा चलने के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। मध्य रात्रि के बाद से लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पाई। उझारी से हसनपुर को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन के चलते परेशानी हुई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 12 घंटे से अधिक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

गुरुवार को रात करीब 11 बजे तेज हवा और बारिश शुरू हुई। जो रातभर होती रही। मध्यरात्रि में उझारी से हसनपुर आने वाली लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। बिजली अफसर व कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुट गए। रात में फाल्ट की लोकेशन का पता नहीं चल पाया। इसलिए रातभर लोगों को आपूर्ति नहीं मिली। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्योहार होने पर लोग सुबह में स्नान के लिए पानी को तरस गए। क्योंकि बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। दोपहर करीब बारह बजे आपूर्ति सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, ग्रामीण क्षेत्र का भी यही हाल रहा। रहरा और बुरावली बिजलीघर से जुड़े गांवों को मध्यरात्रि के बाद आपूर्ति नहीं मिली। सुबह करीब दस बजे आपूर्ति मिल पाई, इसके बाद ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान किया। बिजली एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि उझारी से हसनपुर वाली लाइन में हसनपुर के नजदीक केबिल में फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed