फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Railway Update: You can buy general tickets from this app sitting at home, know the complete method

Railway Update: स्टेशन पर लाइन में लगने का झंझट खत्म, घर बैठे ही खरीद सकते हैं जनरल टिकट, जानें पूरा तरीका

Sun, 12 May 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 01:12 PM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब अनारक्षित टिकट के लिए किसी भी यात्री को स्टेशन पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके लिए मोबाइल एप लांच किया गया है। इसके माध्यम से ही यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Railway Update: You can buy general tickets from this app sitting at home, know the complete method
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए स्टेशन पर लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार मोबाइल एप लांच किया गया है। इस यूटीएस ऑन मोबाइल एप से रेल यात्री घर बैठे अनारक्षित टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को स्टेशनों पर जागरूक भी किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए घंटों यात्रियों को लाइनों में खड़ा होना पड़ता है।

विज्ञापन


यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेल विभाग ने अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल एप लांच किया है। एप माध्यम से यात्री घर बैठे यूटीएस अनारक्षित टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों को भीड़ से बचने के लिए मोबाइल एप लांच किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टेशन पर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। जहां यात्रियों को एप के बारे में जागरूक करते हुए मोबाइल में एप को डाउनलोड कराया जा रहा है। पेपर लेस टिकट बनाने के साथ यात्रा टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट व मासिक टिकट बनाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एप हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यात्रा शुरू करने के स्टेशन से 50 किमी के दायरे में टिकट बनाने की सुविधा मिलेगी। अनारक्षित टिकट बुक करने पर आर-वॉलेट के यूजर्स को रिचार्ज पर तीन प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

कालाबाजारी और फर्जीवाड़ा रुकेगा 
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे ने यह निर्णय रेल टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लिया है। यूटीएस एप के जरिये रेलवे ने ऑनलाइन पेपरयुक्त टिकट बुक करने का विकल्प है। इसके लिए यात्री को काउंटर से टिकट का प्रिंट लेना होगा। जंक्शन पर यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। टिकट बुक करने के लिए जंक्शन के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए गए हैं।

निर्धारित सीमा को बढ़ाया गया
यात्री पहले स्टेशन से निर्धारित दूरी के अंदर ही यूटीएस ऑन मोबाइल एप से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे। अब इस जिओ फेंसिंग दूरी सीमा को हटा दिया गया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

इस तरह स्कैन होगा क्यूआर कोड 
यूटीएस ऑन मोबाइल एप गूगल प्ले डाउनलोड करें। उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और पहचान आईडी कोई भी हो दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी साइन अप करें। ऐसा करने के बाद आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed