{"_id":"5efe350a8ebc3e42cc661fc4","slug":"railway-jpnagar-news-mbd354515132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक वन में 454 रेलयात्री गायब! नहीं पहुंचे अमरोहा स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक वन में 454 रेलयात्री गायब! नहीं पहुंचे अमरोहा स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अनलॉक वन में 454 रेलयात्री गायब हो गए। पढ़ने सुनने में ये कुछ अटपटा जरूर लगेगा। लेकिन लेकिन रेलवे के रिकार्ड में 454 यात्री मिसिंग हैं। 216 यात्री ट्रेन के सफर से गायब हो गए। इन यात्रियों ने दूसरे शहरों से अमरोहा आने के लिए रिजर्वेशन कराया था। लेकिन ये यात्री अमरोहा नहीं पहुंचे। वहीं अमरोहा जाने के लिए 238 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया। मगर ये सफर पर नहीं निकले। आने-वाले जाने 454 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसल भी नहीं कराया।
एक जून से अनलॉक वन में देश में 200 से कोविड स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसमें अमरोहा स्टेशन पर रुकने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273-74), शहीद एक्सप्रेस (04673-74), सरयू जमुना एक्सप्रेस (04649-50) शामिल हैं। एक से तीस जून तक इन तीनों ट्रेनों में सफर के लिए कुल 1628 यात्रियों ने अपने टिकट बुक करवाए। इसमें अमरोहा आने वाले और अमरोहा से दूसरे शहरों में जाने वाले दोनों ओर के यात्री शामिल हैं। दूसरे शहर से आने वाले 216 यात्री अमरोहा नहीं पहुंचे। इन यात्रियों ने अपना टिकट भी कैंसल नहीं कराया। वहीं 248 यात्री अमरोहा से सफर पर नहीं निकले। ये यात्री अपना टिकट कैंसल कराने स्टेशन भी नहीं पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जून महीने में 1174 यात्रियों ने अमरोहा स्टेशन से आवाजाही की। हालांकि आवाजाही के लिए 1628 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। लेकिन 454 यात्री न तो अमरोहा आए और न ही अमरोहा से गए। 454 यात्री मिसिंग रहे।
टिकट बुक कराकर सफर नहीं करने वाले मिसिंग
अमरोहा। किसी भी ट्रेन के निर्धारित समय के चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता है। टिकट बुक कराने के बाद अगर कोई यात्री ट्रेन में सफर नहीं करता है तो वह यात्री मिसिंग माना जाता है। इसके अलावा चार्ट बनने के बाद भी अगर कोई यात्री टिकट कैंसल कराता है और सफर नहीं करता है तब भी वह मिसिंग माना जाएगा। क्योंकि तैयार चार्ट में उसका नाम और पीएनआरआर नंबर दर्ज होता है।
विज्ञापन
ये हो सकती है वजह
निर्धारित स्टेशन से पहले या बाद में यात्री उतर गए हो
स्टेशन पहुंचने में देरी होने पर ट्रेन छूट गई हो
अचानक किसी कारणवश यात्रा स्थगित करनी पड़ी हो
टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड में मिलने वाली धनराशि कम या न मिलना
किस ट्रेन से कितने यात्रियों की होनी थी आवाजाही
ट्रेन का नाम/नंबर जाने थे/गए आने थे/आए कुल मीसिंग
सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273) 401/258 188/154 177
सत्याग्रह एक्सप्रेस (05274) 122/94 457/311 174
शहीद एक्सप्रेस (04673-49) 237/188 75/55 69
शहीद एक्सप्रेस (04674-50) 77/59 71/55 34