{"_id":"68c9d419046c49f9130c839d","slug":"quack-accused-of-negligence-in-delivery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-147863-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झोलाछाप पर लगाया प्रसव में लापरवाही बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झोलाछाप पर लगाया प्रसव में लापरवाही बरतने का आरोप
Wed, 17 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। प्रसव के दौरान झोलाछाप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला कनेटा रोड निवासी शाहरुख ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को मोहल्ले के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। नॉर्मल डिलीवरी करने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि झोलाछाप एवं उसकी पत्नी के द्वारा जबरन डिलीवरी की गई, जिसके दौरान उनके द्वारा नवजात को जबरदस्ती खींचने के कारण नवजात की हालत खराब हो गई जो अब जिला अस्पताल में भर्ती है, वहीं नॉर्मल डिलीवरी के चक्कर बच्चेदानी में भी जख्म हो गए हैं।
नवजात व प्रसूता की हालत खराब है। झोलाछाप से इसकी शिकायत की गई तो उसने दबंगई दिखाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद