फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   public protest in during meeting

अफसरों और सरकार की बैठक के बीच जनता का प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Tue, 05 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
public protest in during meeting
कलक्ट्रेट सभागार के बाहर हंगामा करतीं महिलाएं और समझाते कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : अमर उजाला
अफसरों और सरकार के नुमाइंदों के बीच जिला योजना पर चर्चा के बीच जनता ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर अपनी अपनी समस्याओं को उठाया। दरअसल कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक चल रही थी। वहीं बाहर अलग अलग जगहों से आए लोग प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। लोग प्रभारी मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं उठाना चाहते थे। सोमवार को जिला योजना की बैठक में जिले के असफरों सहित कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और जनप्रतिनधि शामिल हुए। सभागार में बैठक चल रही थी। जिसमें जिले के विकास को लेकर बजट पर चर्चा हुई। इसी बीच कलक्ट्रेट में लोग पहुंचने शुरू हो गए। इन्हें सभागार के अंदर तो नहीं जाने दिया गया लेकिन, परिसर में ही धरना प्रदर्शन किया। कई गांव से अलग अलग समस्याओं को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हें उम्मीद थी कि जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर उनकी फरियाद सुनेगे और निपटारा हो जाएगा। खैर बैठक खत्म हुई तो जिले के प्रभारी मंत्री ने कुछ लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। उधर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान बैठक के थोड़ी देर बाद तक सभागार में ही रुके रहे। इन्होंने भी लोगों की समस्याओं को सुना। इसी बीच सभागार में मौजूद महिलाओं ने खूब नारेबाजी की। बाद में एक भाजपा नेता को भी दौड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed