फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Public life affected due to storm, power outage

आंधी-तूफान से जन जीवन प्रभावित, बिजली हुई गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Public life affected due to storm, power outage
c - फोटो : JPNAGAR
देर रात्रि आंधी-तूफान ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। दस से बारह घंटे बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पानी की समस्या से गुजरना पड़ा। जगह-जगह पेड़ गिरने से मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गए। बामुश्किल पेड़ों को हटाकर बिजली आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि साढ़े दस बजे के करीब अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं ने आंधी-तूफान का रूप ले लिया। देखते ही देखते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण देहात क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ गिर गए तो वहीं शहरी क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिग्स व बोर्ड गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कई स्थानों पर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। कई स्थानों पर हल्की बूंदा बांदी भी हुई। जिससे गेहूं की निकासी में लगे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से बारह घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी में सोना पड़ा। हालांकि तेज हवाओं के चलने से गर्मी से मामूूली राहत मिली। मगर उनके सामने पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। दिन निकलने पर मदद कार्य शुरू करके पेड़ों को हटाया गया और यातायात को सुचारु किया गया। आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम उत्पादकों को उठाना पड़ा। कई स्थानों पर बागों में आम के पेड़ टूट गए। अधिकांश आम के बागों में नुकसान हुआ। आंधी से आम उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। उधर, हसनपुर क्षेत्र में भी आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति अधिक समय तक प्रभावित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। जबकि सुबह पांच बजे के करीब आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद भी लगातार ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। कस्बे में लोगों के इन्वर्टर जबाव दे गए। पानी को भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed