फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   provide education to children

बच्चों को शिक्षा दिलाएं, पढ़ेंगे तभी समाज करेगा तरक्की: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
provide education to children
अमरोहा। अनुसूचित जाति जन जाति महासभा की ओर से रविवार को सम्मान समारोह हुआ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न सेवाओं में चयनित अफसरों को सम्मानित किया गया। बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अलावा युवाओं को इन लोगों की मेहनत से सीख हासिल कर आगे बढ़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि शिक्षा से समाज तरक्की करता है। आज के दौर में सभी लोग बच्चों को शिक्षा दिलाएं। यह बच्चे पढ़ेंगे तो समाज आगे बढ़ेगा। नगर पालिका की अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि सभी के लिए बहुत हर्ष का विषय है, हमारे बीच से ही युवा प्रतियोगी परीक्षा को पास कर अफसर बन रहे हैं। अब यह लोग सही मायनों में सेवा करेंगे। क्योंकि इनके काम संविधान की भावना के अनुरूप होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन लोगों की मेहनत से सबक लेंगे और दूसरे बच्चे भी आगे बढ़ेंगे। राजकुमार अरुण ने कहा कि समाज में प्रतिभा की कमी नही है, बस जरूरत है तो उन्हें तराशने की। हरि सिंह मौर्य ने कहा कि युवाओं ने मेहनत के बदौलत प्रतिभा को साबित की है। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, बीडीओ सतीश कुमार, सहायक वाणिज्य कर अधिकारी सतीश चंद्र को सम्मानित किए। इनके अलावा धर्मवीर प्रजापति, डॉ. दिनेश, संजीव कुमार, विकास कुमार, शशिबाला, मुन्नी कुमारी को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान ब्रजलाल, निखिल जैन, डॉ. जीपी सिंह, वरन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जागन लाल, आशीष चंद्रा, देवेंद्र भगत, विक्रम मौर्य, केपी सिंह इंद्रपाल सिंह, दलीप वाल्मीकि, हरि नारायण रघुवंशी, हरिराम सिंह, तेजपाल सिंह, गिरीश शास्त्री, चंद्रपाल सिंह, शिवलाल आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed