फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protested by planting trees in waterlogging and potholes on the road

Amroha News: जलभराव और सड़क के गढ्ढों में पेड़ लगाकर जताया विरोध

Mon, 01 Sep 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 01 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Protested by planting trees in waterlogging and potholes on the road
हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में जल भराव और सड़क के गड्ढे में केले के पेड़ लगाकर विरोध ज
हसनपुर। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में जलभराव व सड़कों में गड्ढों देखकर वहां से रविवार की शाम को गुजर रहे भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पानी में ही सड़क पर केले के पेड़ खड़े कर विरोध जताया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डाॅ. दिग्विजय भाटी ने कहा कि यह मार्ग 100 से अधिक गांवों को जोड़ता है और इसका इससे रोजाना हजारों लोग सफर करते है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन हादसे होते रहते हैं जिससे लोग परेशान है। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे पूरे मार्ग पर इसी तरह पेड़ लगाकर, सड़क जाम करेंगे। इस मौके पर कुलदीप भारती, विजय सैनी, सोनू गुर्जर, कमल राणा, वीर सिंह जाटव, अशोक पहलवान, नीटू, प्रिंस, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed