फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protested against attacks on Shia community in Pakistan

Amroha News: पाक में शिया समुदाय पर हो रहे हमलों का जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Protested against attacks on Shia community in Pakistan
नौगांवा सादात। पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हमलों के विरोध में यूनाइटेड शिया काउंसिल विरोध जताया। वहीं, काउंसिल के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को काउंसिल पदाधिकारी तहसील में एकत्र हुए। यहां पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के पाराचिनार में शिया अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार आतंकवादी हमले हो रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान में शिया समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा की। कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाएं ,ताकि वह शिया समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। संयुक्त राष्ट्र में इस गंभीर मुद्दे को उठाया जाए। जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर ध्यान दें और प्रभावी कार्रवाई करे। भारत सरकार मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पहल करे। ज्ञापन देने वालों में शहजाद आब्दी, मौलाना जफर मेंहदी, नजफ अली, इमरान अब्बास, दानिश अब्बास, मास्टर बाबर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed