फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of women

रसोई गैस की क़ीमत बढ़ाने के खिलाफ महिलाओं का हाइवे पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest of women
अमरोहा। रसोई गैस की कीमत बढ़ाए जाने के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट गया। उन्होंने हाईवे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। जरूरी सामानों की कीमत बढ़ाई जा रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बावजूद इसके सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा है। रजबपुर में महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस महंगा होने से बजट बिगड़ गया है। प्रत्येक महीने हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। नौकरीपेशा लोगों की आय घटती जा रही है लेकिन सरकार हर सामानों की कीमत को बढ़ा रही है। इसके चलते आर्थिक संकट से जूझने लगे हैं। महिलाओं ने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करे। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी को वापस ले। इस दौरान सीता आर्य, अंशु चौधरी, प्रतिभा, सुदेश, रविता, पुष्पा, लकसी, छवि, आशा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed