फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of traders

शहर की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
अमरोहा। शहर की समस्याओं को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक रस्तोगी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मांग करते हुए कहा कि अमरोहा नगर में कॉटन वेस्ट का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कॉटन वेस्ट कारोबार में केमिकल्स का प्रयोग होता है, जिस कारण पानी में अत्यधिक प्रदूषण बन रहा है। इससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका बनी हुई है। इसे रोका जाए। साथ ही नगर के स्टेशन रोड, मेन बाजार, शाह विलायत दरगाह, मोहल्ला कुरेशी से वासुदेव रोड पर दुकानों के सामने सामान रखा रहता है। इस अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारियों के लंबित शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। रजिस्ट्री कार्यालय में कोरोना वायरस की वजह से सर्किल रेटों में बढ़ोतरी न की जाए। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, दीपक अरोड़ा, विजय शंकर अग्रवाल, कमलेश चंद्र अग्रवाल, हर्ष माहेश्वरी, योगेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed