फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of teachers assiciation

दो पालियों में स्कूल खोलने और बच्चों के दाखिले 17 तक कैसे करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of teachers assiciation
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने दो पालियों में स्कूल के संचलन के फरमान पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि दो बार में स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था कराना मुश्किल है। इसके साथ ही 17 अगस्त तक स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करना असंभव हैं, क्योंकि 16 अगस्त से स्कूल खुल रहे हैं एक दिन में सभी बच्चों के दाखिले कैसे करें। इसके साथ ही इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के वेतन भुगतान कराने की मांग की। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह की अगुवाई में शिक्षक गुरुवार को आजाद रोड पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों को दो बार खोलने के आदेश को रद्द किया जाए। इसके अलावा दाखिले की अवधि भी बढ़ाई जाए। शिक्षकों ने कहा कि सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक स्कूल खोलना मुश्किल है। विद्यार्थी दूर दराज से आते हैं। इसके चलते उनके लिए मुसीबत बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा विजय कौर और मुकेश के बकाए और डॉ. योगेश कुमार के वेतन निर्धारण में विसंगतियों को दूर करने की मांग, जबकि कार्यवाहक प्रधानाचार्य केपी सिंह के प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार के प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने पर चिंता भी जाहिर की। वहीं ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के शिक्षकों के वेतन दिलाया जाए। इस दौरान अतुल पंडित, डॉ. राजवीर सिंह, गुरनाम सिंह, दानिश हबीब खान, आसिम अब्बासी, बालक राम, डॉ. जसविंदर सिंह, एजाज हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed