फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of sp workers

चरण सिंह स्मृति द्वार पर बैनर लगाने पर भड़कें सपाई, आंदोलन की चेतवानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
protest of sp workers
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह स्मृति द्वार को ढकने के खिलाफ आवाज बुलंद की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चरण सिंह के फोटो को बैनर से ढक दिया है। इससे साबित हो रहा है सत्ताधारी दल के नेता किसान विरोधी हैं, क्योंकि चरण सिंह किसानों के सबसे बड़े नेता हैं। उनकी समाज के सभी लोग कद्र करते हैं। बैनर नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी की अगुवाई में कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को पत्र सौंपा जिसमें कहा कि वर्ष 2015-16 में विधायक निधि से सैदनगली के सीमा पर चौधरी चरण सिंह स्मृति द्वार बनाया गया। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने लोकार्पण किया लेकिन भाजपाइयों ने कुछ दिन पहले रात के अंधेरे में स्मृति द्वार को बैनर से ढक दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं के पोस्टर चस्पा किए हैं। चौधरी चरण सिंह स्मृति द्वार के सम्मान को दोबारा वापस दिलाएंगे भाजपा नेताओं के करतूत से समाज में नाराजगी है। इस दौरान जाकिर हुसैन, यशवीर नागर, नसीम, प्रभाकर सिंह, नवेंद्र सिंह, नवल कुमार, अखिलेश जाटव, अमित चौधरी, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, त्रिलोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed