फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of lok dal workers

कृषि संशोधन कानून से बढेगी मुश्किलें, एमएसपी नहीं, किसान परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
protest of lok dal workers
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल ने नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर कानून बनाया गया है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। किसान अपने खेत का मालिक नहीं बल्कि फसल के उपज को लेकर गुलाम बन जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान नहीं है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह की अगुवाई में किसान गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने नये कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की। रालोद नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। सरकार की नीतियों से किसान चिंतित हैं। वह अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्या के तरफ ध्यान नहीं दे रही है। देश का किसान ठंड में आसमान के नीचे आ गया है। सरकार ने किसानों और जवानों को आमने-सामने कर दिया है। इसके चलते हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव कपिल चंद्रा, पुष्पेंद्र सिंह, अजय गिल, रामुकमार सिंह, शैलेंद्र राठी, जगदेेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, करन सिंह, कवेंद्र सिंह, अशरफ अल्वी, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed