फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of famers

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ टोल प्लाजा पर नारेबाजी00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest of famers
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। जमापुर टोल प्लाजा के पास डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है। कृषि कानूनों के नुकसान के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन

जमापुर टोल प्लाजा पर रविवार को आयोजित धरना में किसानों ने कहा कि सरकार के रवैये से किसानों में गुस्सा पनप रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह गुलामी प्रथा को बढ़ावा देने वाले हैं। सरकार किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। इसके चलते किसान खतरे की आशंका को भांप चुके हैं। अब किसान बहकावे में आने वाले नहीं हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तीनों कानून को वापस लेना होगा इसके बगैर किसान मानने वाले नहीं है। एमएसपी की लिखित कानूनी गारंटी जरूरी है। इस दौरान महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, कृष्ण वीर, मोहित सिद्धू, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मेहर सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed