{"_id":"619be8175e26af37a36a6aeb","slug":"protest-of-electric-workers-jpnagar-news-mbd4102910123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के प्राविधिक कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के प्राविधिक कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में तकनीकी कर्मियों ने मांगों को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में आवाज बुलंद की। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 29 नवंबर से संघ सदस्य आमरण अनशन के साथ ही जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
परमेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन के तानाशाही रवैये व अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में विगत 40 दिनों से जारी 8 चरणों के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के सातवें चरण में जिला मुख्यालय अमरोहा समेत प्रदेश के समस्त जिला एवं परियोजना मुख्यालयों पर 48 घंटों क्रमिक अनशन प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा विभाग में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाला टैक्नीशियन संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। परंतु, तकनीकी कर्मी प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई के लिए लामबंद हो चुका है। मांग पूरी न होने पर 29 नवंबर से संघ सदस्य आमरण अनशन के साथ ही जेल भरो आंदोलन के लिए भी कमर कस चुके हैं। विमल सिंह खंडी ने कहा कि तकनीकी कर्मियों की जायज मांगों/समस्याओं यथा ग्रेड-पे विसंगति, आमेलन, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता के प्रोन्नति, एक अग्रिम इंक्रीमेंट, पेट्रोल भत्ता व उत्पादन निगम में प्रोन्नति कोटा समेत अन्य जायज मांगों की जान बूझकर अनदेखी की जा रही है। धरने में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, बिलाल अख्तर, अर्जुन सिंह, सुशील कुमार आदि रहे।