फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of congress workers

छापेमारी से डरे नहीं विपक्षी नेता, जासूसी कराने लगी सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
अमरोहा। युवा कांग्रेस ने विपक्षी नेताओं के पेगासस से जासूसी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि सरकार नाकामियों को छिपा रही है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई। राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग बुलंद की।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अहमदुल्लाह खान और जिलाध्यक्ष शाने अली नकवी की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में आए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। कहा कि सरकार अब लोकतंत्र को नष्ट करने में जुट गई है। विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मुकदमे और केंद्रीय एजेंसियों से छापे डलवा रही है उसमें भी गड़बड़ी नहीं मिलने पर अब उनके मोबाइल फोन और अन्य तरीके से जासूसी करा रही है। हालांकि सरकार की असलियत सामने आ गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में साबिर नवाब, शाहिद हुसैन, अली चौधरी, मजरुद्दीन अली, देव मर्दान, फहीम हैदर, नितिन तिवारी, उजैर अब्बास, अर्शलान, आसिम, अमित कुमार, प्रशांत मदाना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed