फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of congress workers

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का विरोध, 189 लोगों ने किए हस्ताक्षर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
अमरोहा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन बुधवार को शहर के चार पेट्रोल पंप पर 189 लोगों ने हस्ताक्षर किए। लोगों ने पेट्रोल की कीमतों को कम करने की मांग का समर्थन किया। कहा कि सरकार टैक्स कम करे ताकि लोगों को तत्काल राहत मिले। हस्ताक्षर अभियान 15 जुलाई को भी चलेगा।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में पदाधिकारी बुधवार को पुराना बस अड्डे के पास एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तेल भराकर लौट रहे लोगों को रोका। उनसे रजिस्टर में हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। शुरुआती दौर में लोग हिचकिचाए, लेकिन कीमत को कम करने की बात जानने के बाद हस्ताक्षर करने लगे। इसके बाद टीपी नगर पुलिस चौकी के पीछे और आजाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों से समर्थन लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगा होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कमाई में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, लेकिन खर्च अधिक हो रहे हैं। इस दौरान चनन खा, फरमान अहमद, जावेद अब्बासी, यासमीन, रेशमा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed