{"_id":"60f476158ebc3e6d823bba87","slug":"protest-of-bhakeu-dhanaura-news-mbd3961928115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 28 को डीएम कार्यालय पर आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 28 को डीएम कार्यालय पर आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आगामी 28 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। चीनी मिलों पर बीते पेराई सत्र का करोड़ों रुपया बकाया है। किसानों की आर्थिक हालत खराब है और मिल प्रबंधक चैन की नींद सो रहे हैं। यह निर्णय रविवार को किसान भवन पर हुई पंचायत में लिया गया। पंचायत में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन में शिरकत करने के लिए आगामी 14 अगस्त को ट्रैक्टर रैली ले जाने का भी निर्णय लिया गया।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने पंचायत में कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। मिल प्रबंधक भुगतान करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर 28 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को लेकर अपनाई जा रही हठधर्मिता की आलोचना करते हुए कहा कि आगामी 14 अगस्त को जनपद के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली बार्डर के लिए रवाना होंगे। पंचायत में बिजली विभाग के जोया स्थित स्टोर पर भ्रष्टाचार की शिकायत किसानों द्वारा की गई। चेतावनी दी गई कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, दानवीर सिंह, भगवान सिंह, सुभाष चीमा, अशोक सिंह, सौवीर सिंह, आलोक कुमार, देवराज सिंह आदि मौजूद थे।