फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of app workers

सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर आप का प्रदर्शन, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest of app workers
अमरोहा। प्रदेश में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सूबे के अंदर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी और हत्याएं हो रही हैं। अपराधी अपराध करने में तनिक भी भय महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाए बचाती नजर आती है। पडरौना, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, झांसी समेत दर्जनों जिलों में बच्चियों ने आत्महत्या की है। मांग करते हुए कहा कि सूबे में दिल्ली की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाए। अंधेरे स्थान स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएं। आत्महत्या करने वाली पीड़िताओं के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान साजिद हुसैन, अली हसन, दानिश, अफजाल हैदर, नकवी, बाबर हुसैन, मास्टर जुल्फिकार, अब्दुल्ला, शावेज खान, हरीश, शारिक, शापित, अमर सिंह फौजी, साजिद, रिजवान अहमद, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed