फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of ap workers

जल जीवन मिशन के कार्यो में घोटाले की आशंका, मटका फोड़ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
protest of ap workers
अमरोहा। आम आदमी पार्टी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में करोड़ों के घोटाले की आशंका जताई है। कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन के बाद आरोप लगाया कि ऐसी कंपनी को काम आवंटित हुआ है जिसका अतीत वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है। कई राज्यों ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर रखा है। ऐसे में प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित पत्र डिप्टी कलक्टर इंद्र नंदन सिंह को दिया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आए। उन्होंने जल जीवन मिशन में घोटाले के आरोप को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर ने कहा कि जल निगम के सापेक्ष अधिक दर से सामानों की खरीद की जा रही है। विवादों में घिरी रहने वाली कंपनी को पाइप लाइन आपूर्ति का ठेका दिया गया है। इसमें कई सफेदपोश लोग शामिल है। प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर ने कहा कि जो काम जल निगम 1,501 से 1,580 रुपये में पूरा करता है उसी काम को 2,065 और 2,100 रुपये में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रुपचंद्र चौहान ने केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो के एक रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि कई राज्यों ने क्वालिटी खराब मिलने पर ब्लैक लिस्टेड कर रखे हैं। इस दौरान अफजाल हैदर, भरत सिंह, शमीम खान, मोहम्मद शारिक, विजयपाल सिंह, रमेश, डॉ. हनीफ अहमद, मोहम्मद हसनैन, शाहिद हुसैन, धीरेंद्र सिंह, जुल्फिकार, फैसल खान, गुड्डू सिंह, प्रदीप कुमार, ब्रह्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed